शनिवार, 27 अप्रैल 2013

Stuttgart 21 - एक विवादास्पद परियोजना

Stuttgart में Deutsche Bahn द्वारा बनाए जा रहे नए भूमि-गत रेलवे स्टेशन को लेकर नागरिकों, कई संस्थाओं और राजनैतिक पार्टियों बहुत रोष है और रोज़ रेलवे स्टेशन के अन्दर बहुत विरोध हो रहा है। रोष के कई कारण बताए जा रहे हैं, जैसे अनुमान से कहीं अधिक खर्च, जो अधिक उपयोगी योजनाओं पर खर्च किया जा सकता है, रेलवे स्टेशन पर पड़ी 100 एकड़ ज़मीन जिसके ऊपर रेलवे स्टेशन को भूमि-गत बनाए जाने के बाद फ्लैट और shopping center आदि बनाए जाएंगे, जिनसे Stuttgart जैसे ऐतिहासिक और और सुन्दर शहर का पारम्परिक बाज़ार डूब जाएगा, इसके अलावा बहुत से पेड़ काटे जाएंगे और आस पास की प्रकृतिक सुन्दरता खराब हो जाएगी। फिलहाल बातचीत के का परिणाम निकलने तक निर्माण कार्य रोक दिया गया है। इक्कसवी शताब्दी को मद्देनज़र रखते हुए इस परियोजना का नाम Stuttgart 21 रखा गया है। फिलहाल शहर का मुख्य रेलवे एक ओर से बन्द है। यानि सारी रेलें वहां आकर खत्म हो जाती हैं और उसी ओर से वापस चली जाती हैं। इसलिए उन्हें आगे जाने के लिए एक लम्बा चक्कर लगाना पड़ता है। जैसे पेरिस से वियना जाने वाली रेलों को केवल इस शहर में से होकर जाने के लिए ही लम्बा रास्ता तय करना पड़ता है। इसलिए इसे भूमि-गत बनाने का प्रयत्न चल रहा है जिसमें रेलें एक ओर से जाकर सीधे दूसरी ओर से निकल जाएंगी। पर केवल इतनी सी बात के लिए खरबों का खर्च लोगों के गले नहीं उतर रहा है। दूसरी ओर अभी का स्टेशन यात्रियों के लिए सुविधाजनक है क्योंकि उन्हें एक प्लैटफार्म से दूसरे प्लैटफार्म पर जाने के लिए बार बार सीढ़ियां चढनी उतरनी नहीं पड़ती। और भी बहुत से बड़े शहरों के मुख्य रेलवे स्टेशन इसी तरह से बने हुए हैं, जैसे म्युनिक, फ्रैंकफर्ट, Wiesbaden आदि।