शनिवार, 27 अप्रैल 2013

जर्मन लोगों द्वारा लिखी गई पुस्तकें

मार्च 1998 में ऑस्ट्रिया में दस वर्षीय Natascha Kampusch का स्कूल जाते हुए एक व्यक्ति अपहरण कर लिया था। उसने उसे आठ वर्ष तक अपने घर में बन्दी बना कर रखा। 2006 में अट्ठारह वर्ष की आयु होने के बाद वह भागने में सफल हुई। अब उसने अपने बन्दी जीवन पर पुस्तक लिखी है '3096 दिन'।




Robert Enke, एक राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी ने 10 नवम्बर 2009 को रेल के नीचे आकर जान दे दी थी। वह फुटबॉल में दबाव के कारण बहुत depression में था। उनकी पत्नी के साथ मिलकर एक जाने माने खेल पत्रकार ने उनकी जीवनी लिखी है।
http://www.piper-verlag.de/sachbuch/buch.php?id=16670




तुर्कियों के विरोध में पुस्तक लिखने की भारी कीमत

Deutsche Bundesbank के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य Thilo Sarrazin ने जर्मन समाज में आत्मसात न होना चाहने वाले प्रवासी लोगों और उनपर की जाने वाली राजनीति पर चोट करते हुए एक पुस्तक लिखी है 'Deutschland schafft sich ab'. इस पुस्तक में उन्होंने खासकर तुर्की मुस्लिम लोगों को निशाना बनाया है। इसके कारण एक ओर उन्हें बहुत से जर्मन लोगों का गुपचुप समर्थन मिला है, दूसरी ओर बैंक और राजनेताओं द्वारा घोर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि उन्हें बैंक में अपना पद से इस्तीफा भी देना पड़ा। यही नहीं, उन्हें SPD पार्टी से निकाले जाने पर भी विचार हो रहा है। बहुत से लोग तो उनके द्वारा दिए गए तथ्यों को गलत और बेवकूफी भरा मानते हैं। पर उनकी पुस्तक की खूब बिक्री हुई है, थोड़े ही समय में कई संस्करण निकल चुके हैं और वे करोड़पति हो गए हैं।




Speed skating खिलाड़ी Claudia Pechstein ओलम्पिक खेलों में पांच बार स्वर्ण पदक, दो बार रजत पदक और दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। पर 2009 में उनके विरुद्ध doping का मामला सामने आने के बाद उनका career चौपट हो गया। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या करने की भी सोची। अब उन्होंने सारी कहानी को एक पुस्तक का रूप दिया है 'Von Gold und Blut'
http://www.claudia-pechstein.de/




केन्द्रीय रक्षा मन्त्री की पत्नी Stephanie zu Guttenberg यौन शोषण के शिकार बच्चों के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही हैं। माता पिता के लिए बहुत सारी बातें लिए उन्होंने यह पुस्तक लिखी है 'Schaut nicht weg!', यानि आंख न चुराएं।