रविवार, 21 अप्रैल 2013

म्युनिक कोंसलावास ने मनाया 61वां गणतन्त्र दिवस

Indian Flag was hoisted at indian consulate in Munich on the eve of 61th Republic Day. It was follwed by singing the national anthem, reading the message of President of India and then light breakfast. Despite working day and snowy weather, many indians turned up.




ਕੰਮਕਾਜ ਦਾ ਦਿਨ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਕਈ ਭਾਰਤੀ ਲੋਕ ਮਉੰਸ਼ਨ ਵਿਖੇ ਭਾਰਤੀ ਕੋਂਸਲਾਵਾਸ ਵਿੱਚ ਹਾਜਰ ਹੋਏ. ਉੱਥੇ ਭਾਰਤੀ ਝੰਡਾ ਫਹਰਾਇਆ ਗਿਆ, ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਪੜਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਾਸ਼ਤਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ.




26 जनवरी 2010 को म्युनिक स्थित भारतीय कोंसलावास में 61वां गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोंसल जनरल श्री अनूप मुदगल के भारतीय झण्डा फहराने के बाद राष्ट्रीय गीत गाया गया। फिर उन्होंने अंग्रेज़ी में राष्ट्रपति का सन्देश पढ़ा। सन्देश में भारतीय किसानों को अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ने के लिये रचनात्मक तरीके खोजने का आह्वान किया गया था, सड़कों रेलों जैसी आधारभूत संरचनाओं में वृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, मीडियां द्वारा सकारात्मक जागरुकता फैलाने, आतंकवाद के विरुद्ध लड़ने और प्रगति का मार्ग अपनाने पर बल दिया गया था। सन्देश पढ़ने के बाद वीज़ा हॉल में चाय नाश्ते और गपशप के लिये उपस्थित लोगों को आमन्त्रित किया गया। राष्ट्रपति के अंग्रेज़ी और हिन्दी भाषा में मुद्रित सन्देश की कॉपियां आंगतुकों के लिये रखी हुयीं थीं। इसके अलावा भारत के सन शाईन प्रकाशन द्वारा हिन्दी की ढेर सारी व्याकरण और अभ्यास पुस्तिकायें भी ले जाने के लिये उपलब्ध थीं। काम काज का दिन और बर्फ़ पड़ने के बावजूद करीब पचास लोगों ने समारोह में अपनी उपस्थित जताई।