रविवार, 21 अप्रैल 2013

इण्डो-जर्मन समिति कार्ल्सरूहे ने करवाए तीन कार्यक्रम

चित्र में गणतन्त्र दिवस पर इण्डो जर्मन समिति से बलबीर गोयल (मध्य में), संगीत मण्डली इण्डिगो मसाला और अन्य सदस्य,© Jodo Fotoइण्डो-जर्मन समिति कार्ल्सरूहे ने इस वर्ष की पहली तिमाही में तीन कार्यक्म आयोजित किए। 29 जनवरी 2010 को साठवें भारतीय गणतन्त्र दिवस के साथ साथ इण्डो-जर्मन समिति की पचासवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई जिसमें म्युनिक से भारतीय कोंसल श्री अनूप कुमार मुदगल और कार्ल्सरूहे की प्रथम मेयर श्रीमती मार्ग्रेट मेर्गन मुख्य अतिथि थे। श्री मुदगल ने इस उपलक्षय पर इण्डो-जर्मन समिति द्वारा प्रकाशित द्वि-भाषी मुस्तक Karlsruhe Meets India का उद्घाटन भी किया। इस पुस्तक में दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर नज़र डाली गई है। कार्यक्रम में लगभग दो सौ लोगों ने भाग लिया। इण्डिगो मसाला नामक संगीत मण्डली ने मनोरंजन की ज़रूरत पूरी की।

6 मार्च 2010 को अनौपचारिक वातावरण में आयोजित होली कार्यक्रम में लगभग सौ लोगों ने भाग लिया। खराब मौसम के कारण थोड़े कम लोग जमा हुए।

13 मार्च 2010 को आयोजित एक शास्त्रीय संगीत कॉन्सर्ट में राणाजीत सेनगुप्ता का सरोद वादन और समीर नन्दी का तबला वादन सुनने भी करीब चालीस लोग आए।