सोमवार, 23 अक्तूबर 2023

हिन्दू अधिक धार्मिक

Friedrich Wilhelm Joseph Ritter von Schelling (* 27 January, 1775, † 20 August, 1854), एक दार्शनिक और German आदर्शवाद और स्वच्छन्दतावाद के मुख्य प्रतिनिधियों में से एक थे. Friedrich Schelling प्राचीन भारतीय साहित्य, विशेष कर उपनिषद और भगवद गीता के बहुत बड़े प्रशंसक थे. Friedrich Schelling ने उपनिषदों को "भारतीयों और मानवता का मूल ज्ञान" माना. भारतीय संस्कृति, धर्म और अध्यात्म का उद्धरण करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आने वाले ईसाई missionaries को लगता था कि भारत-वासियों को यह बात अजीब लगेगी कि ईसाइयों के भगवान ने मनुष्य का रूप धारण किया. पर भारत-वासियों के लिए भगवान का मनुष्य के रूप में अवतार ले कर धरती पर आना कोई नई बात नहीं थी. बल्कि वे इस बात से हैरान थे कि ईसाइयों के साथ यह केवल एक बार हुआ है. उन्हें अपने धर्म के बारे में ईसाई missionaries की तुलना में अधिक समझ थी.