मंगलवार, 24 अक्तूबर 2023

Spiegel Geschichte' का भाड़े के सैनिकों पर अंक

23 अगस्त को एक हवाई दुर्घटना द्वारा कभी पुतिन का दायां हाथ रहे, और बाद में दुश्मन बने, 'Wagner Group' नामक निजी सेना का नेता रहे 'Yevgeny Prigozhin' की मृत्यु के बाद 'Spiegel Geschichte' ने भाड़े के सैनिकों पर पूरा अंक निकाला है। केवल पैसों के लिए जानलेवा हथियारबंद लड़ाई लड़ने को वेश्यावृत्ति के बाद दुनिया का दूसरा सबसे पुराना धंधा माना जाता है, लगभग 4300 साल पुराना। इनका इस्तेमाल East India कंपनी ने भारत में भी किया। हमने 1857 की बगावत के बारे में कितना पढा, सुना, देखा है। पर क्या हमने कभी पूछा है कि वे लोग अंग्रेज़ों की सेना में क्या कर रहे थे? वे भी तो भाड़े के सैनिक ही तो थे। #

बसेरा अंक 6 में हम ने 'Stern' पत्रिका के एक पत्रकार Gerd Heidemann' का ज़िक्र किया था जिसे 1985 में Hitler की झूठी diaries का सौदा करने के लिए jail जाना पड़ा. तबसे करीब बीस साल पहले 1965 में उसने Africa के देश कोंगो के लिए लड रही German सैनिकों की एक निजी सेना के साथ कुछ सप्ताह बिताए, और इस के नेता Siegfried Müller का साक्षात्कार लिया. बाद में एक सौदे के तहत वह तमाम सामग्री पूर्वी Germany को बेच दी. पूर्वी Germany ने उसे कांट छाट कर पश्चिमी Germany को नीचा दिखाने के लिए एक आधे घंटे की propaganda फिल्म बना दी. पहले पहले Siegfried Müller ने Gerd Heidemann का साथ देने से मना किया था। क्योंकि वह नहीं चाहता था कि दुनिया को पता चले कि गोरे लोग काले लोगों के लिए लड़ रहे हैं।