शुक्रवार, 29 फ़रवरी 2008

बर्लिन में गणेष मंदिर

बर्लिन निवासी डा॰ अविनाश कुमार लुगानी काफ़ी समय से जर्मनी में हिन्दू धर्म और संस्कृति के बारे में जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं। वे समय समय पर गिरजाघरों, स्कूलों में हिन्दू संस्कृति पर व्याख्यान देते रहते हैं। अब वे बर्लिन में एक बड़े गणेष मंदिर का निर्माण करवाना चाहते हैं। मंदिर के निर्माण के लिए Neukoelln क्षेत्र में 5000 वर्गमीटर जगह क्षेत्र के मेयर की मदद से सस्ती लीज़ पर मिल गई है और मंदिर के निर्माण की अनुमति भी मिल गई है। निर्माण कार्य मार्च 2008 में आरम्भ होगा। ये करीब दस लाख यूरो की परियोजना है। डा॰ लुगानी, जो मंदिर के अधिपति भी हैं, निर्माण कार्य के लिए लोगों से चंदे के रूप में वित्तीय सहायता लेने का प्रयत्न कर रहे हैं। मंदिर की गतिविधिआं, जैसे पूजापाठ, हवन आदि तो लगातार चल रही हैं। उनकी अच्छी खासी टीम है जो भारत से भी चंदा, मूर्तिआं और अन्य सामान ला रही है। मंदिर के निर्माण के लिए कुछ कामगार आदि भी भारत से आएंगे। पूजा पाठ के इलावा वे वहाँ हिन्दी भाषा की शिक्षा, पुस्तकालय आदि और हिन्दू संस्कृति संबंधी अन्य कार्यक्रमों का प्रावधान भी रखेंगे।
http://www.hindutempelberlin.de/

 

 

बुधवार, 27 फ़रवरी 2008

सुपरमार्केट लूटने की कोशिश

म्युनिक, 20 फरवरी को , दोपहर करीब बारह बजे Dachauer Straße पर स्थित एक सुपरमार्केट में दो काउंटर पर काम चल रहा था। एक काऊँटर पर एक 33 वर्षीय कर्मचारी एक ग्राहक से पैसे ले रही थी। जब ग्राहक अपना सामान थैले में डाल रही थी तो कैश का डिब्बा अभी खुला था। इससे पीछे खड़े एक 33 -35 वर्षीय अजनबी की नीयत बदल गई। उसने डिब्बे हाथ डालने की कोशिश की और कैशियर को अपने पास एक कैंची से धमकाया। कैशियर ने हिम्मत करके धड़ाम से डिब्बा बंद कर दिया। फिर वह विदेशियों की तरह बोलने वाला अजनबी पैसे माँगने लगा लेकिन कैशियर टस से मस नहीं हुई। फिर वह कैंची से डिब्बा खोलने का प्रयत्न करने लगा, लेकिन सफ़ल नहीं हुआ। फिर वह वहाँ से भाग गया। कर्मचारियों ने एमरजैंसी से पुलिस को फ़ोन किया। किसी को चोट नहीं पहुँची। पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी।
उसका हुलियाः 33-35 वर्षीय, लगभग 180 cm उँचा, ताकतवर व्यक्ति, तीन दिन की दाढ़ी, छोटे काले बाल, गहरे रंग की पेंट और काली जैकेट, हथियार के तौर पर कैंची के साथ।

अपनी बेटी को जान से मारने की कोशिश

म्युनिक। 28 वर्षीय विवाहिता ने अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची को जान से मारने की कोशिश की।

23 फरवरी सुबह 8:40 बजे एक 31 वर्षीय ईरानी युवक अभी बिस्तर में ही था जब उसकी पत्नी ने बताया कि उसने उनकी बच्ची को जान से मार दिया है और अब वह उसे भी चाकू से मार दे। युवक झपट कर बच्ची के कमरे की ओर भागा और बच्ची को बचाने की कोशिश की। उसका गला नंगे हाथों से घोंट दिया गया था। उसने पुलिस को फ़ोन किया, बच्ची को गोद में उठाया और घर के बाहर चला गया, जहाँ पुलिस उसे मिली। बच्ची को पास के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। उसके गले पर गहरी चोटें थीं। युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसे गिरफ़्तार कर लिया गया और मनोवैज्ञानिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पारिवारिक स्थितियां उसके बस के बाहर हो चुकी हैं।

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2008

Stammesfest Bhagoria in Indien- Durchbrennen für die Liebe



In Zentralindien, in den Gebieten der Ureinwohner im Bundesstaat Madhya Pradesh lag Liebe in der Luft. Amor geht ungewöhnliche Wege- Jungen und Mädchen laufen weg, um einen Lebenspartner beim farbenfrohen Fest der Bhils und Bhilalas zu finden. Dieser Brauch wird im Jabhua-Distrikt des Bundesstaates besonders gepflegt. Das ist Brauch bei einem „Volks-Svayamvara“, einem Massen-Heiratsmarkt, der üblicherweise an den Markttagen vor dem Holi-Fest im März stattfindet. Der Name des Festes kommt vom Wort „bhag“-„weglaufen“, die jungen Leute laufen weg, nachdem sie sich einen Partner/-in gesucht haben und werden später von der Gesellschaft, nach einigen vorherbestimmten Ritualen, als Ehemann und Ehefrau akzeptiert.

Nicht immer treffen sich die Jungen und Mädchen, die heiraten wollen, auf dem Fest zum ersten Mal. Sehr oft kennen sie sich schon und haben Hochzeitspläne, das Fest bietet den Rahmen, in dem sie Ihre Beziehung öffentlich bekannt machen.

Die Tradition schreibt vor, dass der Junge ein rotes Pulver, Gulal, im Gesicht des Mädchens, das er frägt, ob sie ihn heiraten will, aufträgt. Falls das Mädchen einwilligt, trägt sie auch Gulal auf sein Gesicht auf. Sie kann sich auch bitten lassen, der Junge kann ihr dann nachstellen und doch noch sein Ziel erreichen. Das Bhagoria –Fest fällt mit dem Abschluß der Ernte zusammen, deshalb ist es auch ein landwirtschaftliches Fest. Falls die Ernte gut ausfiel, wird das Fest besonders fröhlich. Im Leben der Bhils und Bhilalas ist Bhagoria nicht nur ein Fest, sondern eine Serie von Markttagen , die nacheinander in verschieden Dörfern an ihren jeweiligen Markttagen stattfinden, und die acht Tage vor dem Holi-Fest enden.

Früher trugen die Männer Turbane und Juwelenschmuck mit „Kummerbund“ (indisches Kleidungsstück) um um die Mädchen mit ihren farbenfrohen Röcken, Blusen und Halstüchern. Aber die Zeiten ändern sich auch für dieses malerische altertümliche Fest.

Heute tragen die jungen Bhil Männer Hemden und Hosen zum Mela und die Frauen schminken sich mit Lippenstift. Der wichtigste Teil des Mela ist das ungezwungene Zusammensein von Männern und Frauen, sie feiern es mit Tanz zum Rhythmus der Dhols und Thalis und zur süßen Melodie des Shehnai und Bansuri ( eine Art Flöte ).Der Gott des Tanzes, Bhagordev wird damit geehrt. Währed der Klang der Trommeln und Flöten erklingt, suchen sie nach potentiellen Partnern.Sie tanzen, singen und feiern die Gemeinschaft auf den klapperigen Karussells des Marktes. Während dieser Zeit ist Sex nicht verboten.

Dieses Jahr wollte die Regierung die Dinge an diesen sieben Tagen der Valentinstag-Glückseligkeit ( kann man Valentinstag in Indien sagen ? ) vereinfachen. Zum erstem Mal wurden Hochzeiten vor Ort amtlich registriert und Hochzeitsurkunden sofort ausgestellt. Viele Leute mochten das nicht, da es nach ihrem Empfinden gegen die Tradition des Stammes ist, aber einigen war es egal, da sie ihre Gedanken woanders hatten…

http://hindibaat.blogspot.com/2007/02/bhagoria-valentine-festival-of-tribals.html
http://www.bbc.co.uk/hindi/specials/00_bhagoria/
http://www.mptourism.com/ff/bhago.html
http://www.indiaprofile.com/fairs-festivals/bhagoriafestival.htm

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन

10 फरवरी को म्युनिक के Bayerischer Hof होटल में 44वीं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन हुआ। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन हर साल म्युनिक में होता है जहाँ दुनिया भर के नेता जुटते हैं और तत्कालीन अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करते हैं। इसकी शुरुआत शीत युद्ध काल में 1962 में हुई थी जहाँ NATO के सेनाध्यक्ष और नेता मिलते थे। आज रूस, भारत, इज़राइल, जापान, ईरान आदि देशों के सेनाध्यक्षों और नेताओं को आमंत्रित किया जाता है। इस सम्मेलन का खर्च जर्मनी का रक्षा मन्त्रालय और उद्योग उठाता है। इसे Helmut Kohl के पूर्वी सलाहकार CSU के 68 वर्षीय नेता Horst Teltschik आयोजित करवाते हैं। इस बार ईरान के अलावा अफ़गानिस्तान में संघर्षरत दक्षिणी इलाके में जर्मन सेना की तैनाती का मुद्दा गर्म रहा। अधिकतर जर्मन वोटर इसके विरोधी हैं। अमरीकी रक्षा मंत्री Robert Gates ने जर्मनी और NATO के अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों को पत्र लिख कर दक्षिणी अफ़गानिस्तान में और 3200 सैनिक तैनात करने की मांग की थी। जर्मन चांसलर Angela Merkel ने वहाँ सैनिकों को भेजने की अमेरिका की मांग ठुकरा दी है। अमरीकी रक्षा मंत्री Robert Gates ने सैनिक न भेज पाने की स्थिति में हैलिकाप्टरों माँग की है। जर्मनी के 3200 सैनिक उत्तरी हिस्से में तैनात हैं और युद्धक कार्रवाई के बदले पुनर्निर्माण में मदद दे रहे हैं। दक्षिणी अफ़गानिस्तान में तालिबान और अल क़ायदा विद्रोही बहुत मजबूत हैं और वहाँ अमेरिकी सेना के नेतृत्व में NATO विद्रोहियों से लड़ रही है। इस मुद्दे पर सरकार में शामिल दोनों पार्टियों में सहमति लगती है. SPD के जर्मन विदेशमंत्री Frank-Walter Steinmeier का कहना है कि इसमें कोई तुक नहीं कि जिस क्षेत्र में जर्मन सेना ने स्थिरता और पुनर्निर्माण में सफल काम किया है, वहाँ उनकी उपस्थिति को घटाया जाए। उनका कहना है कि भविष्य में भी उत्तरी अफ़गानिस्तान जर्मन सेना का तैनाती क्षेत्र रहेगा. एक दूसरे से स्वतंत्र दो अध्ययन में कहा गया है कि अफ़गानिस्तान फिर से आतंकवादियों का गढ़ बनने की राह पर है. यदि युद्ध को जीतने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास तेज़ नहीं किए जाते हैं तो देश विफल हो सकता है।
Horst Teltschik का ये अंतिम आयोजन था। अगली बार से इस सम्मेलन की कमान Wolfgang Ischinger संभालेंगे।
http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2008/02/080201_us_troops_demand.shtml
http://www.bbc.co.uk/hindi/news/story/2007/02/070211_iran_nuclear.shtml
http://www.iaea.org/
http://www.securityconference.de/
by Hartmut Kaiser