रविवार, 3 अक्तूबर 2021

अफ्रीका में सक्रिय गैर सरकारी संगठन

NGOsकी पहले भी कई बार आलोचना की जा चुकी है। लेकिन वे सरकारी विकास सहयोग का एक अच्छा विकल्प हैं। NGOs आमतौर पर कई सरकारी संगठनों की तुलना में ज़मीनी स्तर और लक्षित समूहों के करीब काम करते हैं और अक्सर उनसे अधिक प्रभावी होते हैं। कुछ गैर सरकारी संगठनों को संक्षेप में नीचे प्रस्तुत किया गया है:

Gemeinsam für Afrika:

यह लगभग 12 जर्मन सहायता संगठनों और गैर सरकारी संगठनों का गठबंधन है जो अफ्रीकी देशों में बेहतर रहने की स्थिति के लिए काम करते हैं। संस्था का काम तीन क्षेत्रों में बांटा गया है:

  • लगभग सभी अफ्रीकी देशों में बेहतर रहने की स्थिति प्राप्त करने के लिए कई अलग-अलग विकास परियोजनाएं चलाना
  • जर्मनी में अफ्रीकी लोगों की स्थिति पर ध्यान आकर्षित करना।
  • "Gemeinsam für Afrika" अभियान के तहत जर्मन स्कूलों में अफ्रीका महाद्वीप के बारे में जीवंत चर्चाएं आयोजित करना।

Das Hunger Projekt e.V.:

यह "Gemeinsam für Afrika" संस्था का एक अंग है एक गैर-लाभकारी संस्था है जिसे वर्षों से दान के किफायती और वैधानिक उपयोग के लिए और सत्यापन की योग्यता के लिए DZI donation seal से सम्मानित किया गया है। यह सभी स्थानीय प्राधिकरणों, संस्थानों, राजनीतिक निर्णय लेने वालों और मीडिया को आपस में जोड़ता है और आपस में तालमेल बनाता है। स्थानीय लोग वे हैं जो अपनी क्षमता और संसाधनों के साथ दीर्घकालिक भूख पर काबू पाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए स्थानीय लोग ही इस काम का प्बंधन करते हैं। सतत परिवर्तन के लिए इसकी रणनीतियाँ निम्नलिखित हैंः

  • सामाजिक लामबंदी। स्थानीय विकास प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण जो बदले में अन्य ग्रामीणों को स्वयं सक्रिय होने के लिए प्रेरित और संगठित करते हैं।
  • स्थानीय स्वशासन को मजबूत करना
  • लैंगिक समानता हस्तक्षेप
  • एक सहायक वातावरण बनाना

Learning Lions, Startup Lions, Digital Lions:

अंतिम बवेरियन राजा Ludwig III के परपोते, Deutsche Ludwig Bayern ने 2015 में तीन दोस्तों के साथ मिल कर Learning Lions और Startup Lions कार्यक्रमों की स्थापना की। Digital Lions को बाद में जोड़ा गया। छात्रों को "Lions" कहा जाता है।

Learning Lions:

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा केन्याई लोगों HTML programming, WordPress website बनाना, Photoshop का उपयोग करना आदि सिखाता है। अफ्रीका के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक तुर्काना, जहां प्रति व्यक्ति आय $1 प्रति दिन से कम है और शिक्षा प्राप्त करने की बहुत कम संभावना है, वहां एक IT स्कूल की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य उन युवाओं को रोज़गार के अवसर देना है जो बढ़ते सूखे के कारण, और पशुओं को चराने के लिए भोजन और पानी की कमी के कारण अपने माता-पिता के खानाबदोश जीवन को जारी रखने में असमर्थ हैं। हालांकि उन्होंने पहले कभी कंप्यूटर के साथ काम नहीं किया है। पर केवल नौ महीने के गहन प्रशिक्षण के बाद वे दुनिया भर में अच्छा भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए web development, graphic design, 3D animation आदि करने में सक्षम हैं। Löwenmarsch (Lion March) और अन्य प्रायोजकों की मदद से 500 प्रशिक्षुओं (Lions) के लिए बहुत ही कम समय में धन इकट्ठा किया गया। वार्षिक आयोजित होने वाली Lion March से होने वाली 100% आय इस परियोजना में जाती है। 2021 में 676 hikers ने Schloss Kaltenberg से Hohenschwangau तक कुल मिला कर 49351 किमी की दूरी तय की। 100 hikers ने अधिकतम 100 किमी की दूरी तय की।

Digital Lions:

यह एक बिक्री एजेंसी है जो तकनीकी freelancers के रूप में Lions को उनके काम में मदद करती है। यूरोप के अनुभव युक्त स्वयंसेवक ग्राहकों के साथ संचार संवाद संभालते हैं और केन्याई युवकों को काम सौंपते हैं। महीने के अंत में युवकों को आय का एक बड़ा हिस्सा मिलता है।

Startup Lions:

यह एक incubator है जो युवाओं के साथ अपने स्वयं के व्यवसाय मॉडल विकसित करता है। अब तक कुछ सफल उदाहरण मिले हैं, जैसे कि कार्यक्रम के तीन स्नातक जो संगीत निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं।