गुरुवार, 9 जुलाई 2020

Golf

कहा जाता है कि तकनीकी तौर पर golf दूसरा सबसे कठिन खेल है। दिखने में जितना आसान लगता है, ठीक तरह से खेल पाना उतना ही मुश्किल। Germany में कोई पांच लाख लोग golf खेलते हैं। पर इन में से दस हज़ार लोग भी ऐसे नहीं होंगे जो गेन्द को ठीक तरह से मार पाते हों। हालांकि Germany में यह खेल बहुत ज़्यादा नहीं फैला है पर पहले की तरह केवल अमीरों का खेल भी नहीं है। England, अमरीका, Africa में तो यह घर घर का खेल है, बच्चों को school में भी सिखाया जाता है। Germany में नौ या अधिक सुराखों वाले कोई सात सौ club हैं जहां लोग golf खेलने जा सकते हैं। केवल Munich में ही तीस के आस पास मैदान हैं। इनका दिन का किराया लगभग पचास Euro प्रति व्यक्ति होता है। लेकिन कुछ घण्टे खेलने से ही थकावट बहुत ज़्यादा हो जाती है। इस खेल की ओर आकर्षित बनाने वाली चन्द बातें इस प्रकार हैं। एक तो चार पांच घण्टे के लिए बाहर प्रकृति में सैर हो जाती है जो सेहत के लिए अच्छा है। दूसरा इसकी scoring करना बहुत आसान है और उसमें विवाद होने की सम्भावना बहुत कम होती है। जितने कम shots में गेन्द को सुराख में डाला, उतना अच्छा। तीसरी बात है कि आप किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि केवल मैदान के विरुद्ध खेलते हैं। यानि इस में लगातार प्रतिद्वन्धिता की भावना नहीं होती। इस लिए यह बहुत ही शान्तिपूर्वक खेल है। ऐसा भी नहीं कि golf के लिए मैदान शहर के अन्दर बनाए जाते हों जिससे आम नागरिक को शिकायत हो कि उनके घूमने फ़िरने की जगह को ऊंचे नाक वाले लोगों के लिए उपयोग किया जा रहा है। बल्कि अक्सर ये शहर के बाहर बनाए जाते हैं। Putter के लिए तो घर में बिछाने के लिए भी छोटे छोटे golf के मैदान आते हैं जो बिल्कुल घास की होते हैं। Driving और woods की छड़ियों में अब titanium का उपयोग बहुत होने लगा है। बाज़़ार में नरम प्रकार की गेन्दें भी मिलती हैं और बहुत ठोस भी। ठोस गेन्दें बहुत दूरी तय कर लेती हैं पर उनके साथ खेलने से अन्दाज़़ा नहीं होता कि गेन्द कितनी दूर जाएगी। नरम गेन्दें इनके विपरीत होती हैं। यानि वे कम दूरी तय करती हैं पर उनके साथ खेलने से बहुत ठीक अन्दाज़़ा रहता है।  गेन्दों में छोटे छोटे गड्ढे भी होते हैं जिनके कारण हवा में उड़ते हुए गेन्द की दिशा नहीं बदलती। golf के लिए जूतों की sole बहुत ठोस होती है, वह मुड़ती नहीं। उसके नीचे फिसलन से बचने के लिए spikes लगे होते हैं।

http://www.golftage-muenchen.de/