बुधवार, 1 अप्रैल 2020

macaroni

cream cheese और corn sauce के साथ
4 लोगों के लिए, समय 20 minutes
सामग्री-
2 चाय का प्याला एल्बो macaroni
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच लहसुन कद्दूकस किया हुआ
आधा छोटा चम्मच ओरगेनो की पत्तियां सूखी हुई
आधा प्याला मक्के के दाने (frozen)
2 बड़े चम्मच ऊपर तक भरे हुए cream चीज़
2 बड़े चम्मच corn flour
2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
स्वादानुसार नमक और कुटी ही लाल मिर्च
विधि -
एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें macaroni डालें नमक मिलाएं और नरम होने पर एक छन्नी में डालकर ठंडे पानी से धो लें इस में कुछ बूंदें तेल डालकर अलग रखें। (अगर पैकेट पर पकाने की विधि लिखी है तो उस का पालन करें।)
एक भारी तली के बर्तन में दो बड़े चम्मच जैतून का तेल डालें। गरम होने पर इस में कसा हुआ लहसुन, आरगेनो और कुटी मिर्च डालकर हल्की आंच पर लहसुन गुलाबी कर लें।
प्याज हल्का गुलाबी होने तक पकाएं सुनहरा ना करें वरना sauce का रंग गहरा हो जाएगा।
corn डालें, नमक मिलाएं आंच धीमी कर के corn नरम होने तक पकाएं। (ध्यान रखें कुछ corn बहुत नरम होते हैं और एक minutes में ही गल जाते हैं।)
एक प्याला पानी मिलाएं। खौलने लगे तो धीमा कर दें।
एक प्याले में पानी और corn flour मिलाएं और धीरे धीरे उबलते हुए पानी में मिलाएं। चलाते रहें। शोरबे को sauce जैसा गाढ़ा हो जाना चाहिए।
cream चीज़ मिलाएं, cream सफ़ेद रंग आ जाएगा। नमक चख कर ठीक करें और इस में अलग रखी macaroni मिला कर गरम गरम परोसें।
टिप्पणी- अधिक चटपटा बनाने के लिए एक चमचे में थोड़ा olive oil हल्का गरम कर के उस में कुटी मिर्च और आरगेनो का छौंक लगाएं और ऊपर से फैला दें।