बुधवार, 1 अप्रैल 2020

अंजीर अनुपमा

सामग्री
125gm brie cheese
125gm cream cheese (बिना नमक का)
2 अंजीर छील कर चौकोर टुकाड़ों में काटे हुए।
60gm भुने बादाम महीन कटे हुए।
विधि
brie cheese के गोलाकार रोटी नुमा दो आकार बना लें।
cream चीज़, बादाम और अंजीर के टुकड़ों को मिला कर इस के ऊपर फैलाएं।
दूसरी brie चीज़ की रोटी को इस के ऊपर रख कर समतल आकार दें और बचे हुए मिश्रण को इस के ऊपर फैलाएं।
बादाम के महीन टुकड़ों को ऊपर लगाते हुए चित्र के अनुसार सजावट कर दें। fridge में रखें और ठंडा परोसें।
अनोखा अंजीर मिष्ठान्न तैयार है। आप इसे अंजीर अनुपमा कह सकती हैं।
टिप्पणी- विकल्प में brie cheese की जगह इच्छानुसार भारतीय मिठाई कलाकन्द या सन्देश का प्रयोग किया जा सकता है।