मंगलवार, 17 जून 2014

news

101222. शाम सवा सात बजे एक 19 वर्षीय लड़का अपनी audi a8 में ingolstadt के पास से nürnberg की ओर जाने के लिए हाइवे पर गलत दिशा से चढ़ गया और सामने से आते हुए हालैण्ड से आ रहे एक डाक ट्रक के साथ टकरा गया। कार टकरा कर कई हिस्सों में टूट गई, ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया, उसमें से डीजल निकल गया और उसने आग पकड़ ली। ट्रक पूरी तरह जल गया। audi चलाने वाला लड़का आग में पूरी तरह जल कर मर गया, उसका चेहरा भी पहचानने लायक नहीं रहा। 42 वर्षीय ट्रक driver को हलकी चोटें आई हैं। आग बुझाने में कई घण्टे लग गए और तब तक हाइवे बन्द रहा। कोई ढाई लाख यूरो का नुकसान हो गया।

101223. düsseldorf में सुबह सवा सात बजे तीस यात्रियों के साथ एक local bus चला रहा 45 वर्षीय बस चालक किसी मानसिक बीमारी के कारण bus stand पर bus रोकना भूल गया। वह बस चलाते चलाते अचानक लुढक गया और steering उसके हाथ से छूट गया। बस उस सड़क पर park की हुई आठ अन्य गाड़ियों को घसीटती हुई एक पेड़ से जा टकराई। पेड़ एक meter तक बस में जा धंसा। बस चालक का cabin बुरी तरह टूट गया और बस चालक उसमें फंस कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। fire brigade ने उसे बाहर निकाला। बस में यात्रा कर रहे कई लोगों को गहरी चोटें आईं। कुछ school जा रहे बच्चों को भी हलकी चोटें आईं। क़रीब तीन लाख यूरो का नुक़सान।

110419, viersen, शाम साढे पांच बजे एक अट्ठारह बीस वर्ष की आयु के युवक ने विडियो गेम केन्द्र में घुसकर pistol दिखाकर cashier से पैसे की मांग की। जब cashier नहीं हिला तो उसने खुद ही डिब्बे में हाथ डालकर बहुत सारा धन निकाल लिया। जाते जाते उसने pistol से एक गोली छोड़ी। फिर वह पैदल वहाँ से गया और थोड़ी दूर जाकर साइकिल पर चढ़ कर शहर के बाहर की ओर चला गया। अभी उसके बारे में पता नहीं चला है।

110420. heppenheim, शाम को parking पर वापस आने के बाद लाल रंग की bmw 320i के मालिक ने देखा कि गाड़ी का आगे वाला छाज बाईं ओर से खरोंच से क्षतिग्रस्त हो गया है। सम्भवत कोई गाड़ी निकालते समय घसीटकर ले गया। गाड़ी को लगभग दो सौ यूरो का नुकसान। दुर्घटना कर्मी बिना बताए वहाँ से चला गया।

110421. वियना, atb austria antriebstechnik ag कम्पनी के प्रबन्धन बोर्ड ने वित्तीय वार्षिक बयान तैयार करते हुए कहा है कि कम्पनी का नुकसान इसकी शेयर पूञ्जी के आधे से अधिक होगा। 16 मई को शेयर धारकों की बैठक होगी, वियना में।

110420. mettmann, शाम साढे छह बजे एक 15 वर्षीय लड़की मोपेड पर आ रही थी कि अचानक park की हुई गाड़ियों में से निकल कर एक सात साल का बच्चा सड़क पर आ गया। टक्कर से बचने की कोशिश में लड़की मोपेड से गिर पड़ी और गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे रोगी वाहन द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया। लगभग आठ सौ यूरो का नुकसान। बच्चे को चोट नहीं आई।

110420, cloppenburg/vechta, एक कुक्कुट कसाई-खाने की packing लाईन में गत्ते के डिब्बों को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के अग्निशमन विभाग आग को बुझाने में सफ़ल रहे। अनुमानित कई लाख यूरो का नुकसान हो गया। कोई घायल नहीं हुआ।

110420, dortmund, कोई ढाई बजे एक पैदल चल रही 23 वर्षीय युवती एक vw गाड़ी के साथ टकरा गई और बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। गाड़ी को 1500 यूरो का नुकसान।

110420. neuss, शाम पौने सात बजे अपने harley davidson मोटरसाइकिल पर जा रहे एक 44 वर्षीय व्यक्ति की सामने से आ रही मर्सिडीज़ कार के साथ टक्कर हो गई। वह बुरी तरह घायल हो गया। 74 वर्षीय मर्सिडीज़ चालिका ने मुड़ते हुए शायद सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को नहीं देखा। घायल को बचाव दल के हेलीकाप्टर द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि उसकी जान ख़तरे से बाहर है। कोई एक हज़ार यूरो का नुकसान।

110420. nürnberg, शाम के समय कूड़ा इकट्ठा करने वाले एक ट्रक की क्रेन से बिजली की तार उखड़ गई और ज़मीन पर गिरते गिरते बची। सौभाग्य से बिजली को समय पर बन्द कर दिया गया। आसपास का सारा क्षेत्र यातायात के लिए क़रीब एक घण्टे के लिए बन्द कर दिया गया। कोई घायल नहीं हुआ, कई हज़ार यूरो का नुकसान हुआ और यातायात में काफ़ी बाधा आई।

110420, hannover, दोपहर एक बजे bmw गाड़ी चला रही 44 वर्षीय महिला railपटरी को लांघते हुए आ रही ट्राम को देख नहीं पाई। ट्राम चालक की ओर से पीछे सकरा गई। महिला को हलकी चोट आई है। उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गाडी और ट्राम को मिलाकर लगभग पच्चीस हज़ार यूरो का नुकसान हो गया है। यातायात में अधिक बाधा नहीं आई।

110420. kleve, दोपहर के पौने तीन बजे एक मचान पर आग लगने से अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया। आग कर्मियों द्वारा धातु पर काम करते हुए उड़ रही चिनगारियों के कारण लगी। आग बुझा दी गई। थोड़ा सा नुकसान हुआ। इस क्रिया दौरान बिजली का सम्पर्क बन्द कर दिया गया था।

110419, blomberg, शाम पौने चार बजे vw fox चला रही एक 20 वर्षीय लड़की बाईं ओर सड़क पर मुड़ी। पर न जाने क्यों उसकी गाड़ी बाएं ट्रैक पर आ गई और सामने से आ रही एक vw golf के साथ सामने से टकरा गई। vw golf को चला रही 60 वर्षीय महिला को गाड़ी मोड़ने का समय नहीं मिला। दोनों को गम्भीर चोटों के साथ अस्पताल पहुँचाया गया। दोनों गाड़ियां कबाड़ा हो गईं और उन्हें उठाकर ले जाना पड़ा। कुल नुकसान क़रीब पन्द्रह हज़ार यूरो का है और वह सड़क सवा घण्टे के लिए बन्द करनी पड़ी।

110419. stade, रात आठ बजे पुलिस और दमकल को एक कार विक्रेता के परिसर में आद लगने के बारे में बताया गया। अज्ञात कारणों से गोदाम में पड़े सैंकड़ों टायरों को आग लग गई वह पास में खड़ी दो पुरानी गाड़ियों को भी लगने वाली थी। क़रीब नब्बे दमकल कर्मियों द्वारा तुरन्त कारवाई करने पर आग को पास की एक factory तक पहुँचने से बचाया जा सका। शेड हलकी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। दमकल कर्मियों को सैंकड़ों meters की पाईपें बिछाकर और श्वसन संरक्षण के साथ अन्दर जाकर आग बुझानी पड़ी। उष्ण camera के साथ बचे हुए टायरों को जांचा गया ताकि बची हुई चिनगारियां बुझाई जा सकें। जलते हुए टायरों से इतना धूआं निकल रहा था कि वह बहुत दूर से भी देखा जा सकता था। दुर्घटना से कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस और दमकल के प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार कोई दस हज़ार यूरो का नुकसान हुआ है। घटना का कारण अभी नहीं पता चला है।

110419. gronau/leine, रात को एक 30 वर्षीय व्यक्ति कार से जा रहा था। सड़क पर खड़े एक हिरन से बचने के लिए जैसे ही उसने गाड़ी घुमाई तो गाड़ी बगल में लगे एक भारी पेड़ से टकरा गई और बगल के खेत में लुढ़क गई। पर सौभाग्य से तभी सड़क पर एक पुलिस की गाड़ी जा रही थी। कुछ ही देर में आपातकालीन चिकित्सक को बुला लिया गया। चालक के सीने में बहुत दर्द था। शायद उसे अन्दर की चोटें आई हैं। उसे अस्पताल भेजा गया। कुल नुकसान पन्द्रह हज़ार यूरो के आस पास।

110419. neunkirchen-seelscheid, रात के क़रीब दस बजे कुछ लोगों ने पुलिस को एक गम्भीर कार दुर्घटना के बारे में बताया। गाड़ी उलट गई थी और उसमें से धुआं निकल रहा था। दो पुलिस गाड़ियां दुर्घटना स्थल पर पहुँची, दमकल को भी सूचित किया गया। गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। यात्रियों को हलकी चोटें आईं थी और वे गाड़ी से बाहर निकल चुके थे। प्राथमिक पूछताछ से पता चला कि 18 वर्षीय चालक सहित वे 17 से 19 वर्ष की आयु के पांच लोग थे। मोड़ पर गाड़ी सड़क पर बने टापू से टकरा गई और कई बार पलटी खाने के बाद दाएँ दरवाज़े के भार खड़ी हो गई। चार यात्रियों को हलकी चोटों के साथ अस्पताल पहुँचाया गया। जांच से पता चला कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। कुल नुकसान क़रीब आठ हज़ार यूरो का है। क़रीब आधे घण्टे के लिए रास्ता पूरी तरह बन्द कर देना पड़ा।

110419. nottuln, दोपहर के कोई पौने तीन बजे münsterstraße पर एक ट्रक दाईं की बजाए सड़क के बीच में चल रहा था। सामने से आ रही एक छोटी गाड़ी ने बचने के लिए गाड़ी को थोड़ा दाईं ओर किया तो वहाँ खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई। ट्रक चालक बिना रुके वहाँ से चला गया। कोई छह सौ यूरो का नुकसान है और ट्रक चालक के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

110419, hamm, रात साढे दस बजे एक 61 वर्षीय व्यक्ति गाड़ी चलते हुए एक चौक पार करना चाह रहा था कि तभी दाईं ओर से एक 18 वर्षीय युवक मोपेड पर आकर बाईं ओर मुड़ गया और दोनों में टक्कर हो गई। युवक ज़मीन पर गिर पड़ा। उसकी पीठ और कन्धों पर चोटें आईं। उसे अस्पताल में लाया गया। मरहम पट्टी के बाद वह फिर से घर जा सका। गाड़ियों को ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

110418. einbeck, एक प्रदर्शनी के दौरान 15 वर्षीय छात्रा के पर्स में से किसी ने उसका mobile निकाल लिया। तीन सौ यूरो का नुकसान।

110419, einbeck, शाम क़रीब चार बजे parking में कार निकालते हुए एक 70 वर्षीय महिला ने सड़क की दूसरी ओर खड़ी हुई गाड़ी को टक्कर मार दी। अनुमानित तेरस सौ यूरो का नुकसान।

110419. dülmen, रात को किसी कार चालक ने park की हुई नीली Toyota को टक्कर मार दी और बिना बताए वहाँ से चला गया। पांच सौ यूरो का नुकसान।

110215. Munich, सुबह साढे बजे blumenstraße पर पुलिस ने एक Audi कार को रोक कर चेक करना चाहा। उसके चालीस वर्षीय इतालवी चालक ने पहले तो गाड़ी रोक दी, पर फिर उसने वहाँ से भागने की कोशिश कि जिससे उसकी गाड़ी वहाँ खड़ी एक अन्य गाड़ी और पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। पूछताछ करने पर भी वह बहुत रोक टोक करने लगा। कोई जख़्मी नहीं हुआ पर गाड़ियों को क़रीब पांच हज़ार यूरो का नुकसान हो गया। उसकी गाड़ी में नीन्द की गोलियां पाईं गईं। उसके द्वारा कई आत्महत्या की धमकी मिलने के कारण उसे कारवाई के बाद मनो-वैज्ञानिक जांच के लिए भेज दिया गया, उसका driving लाइसेंस ज़ब्त कर लिया गया और 2500 यूरो का जुर्माना किया गया।

120911. सितंबर 2007 से Audi औरङ्गाबाद में गाड़ियां बना रही है। skoda auto india private limited (saipl) के परिसर में Audi a4, a6 और q5 की असैंबली हो रही है। इसके अलावा औरङ्गाबाद में volkswagen कंपनी jetta, passat, skoda octavia, laura और superb बना रही है। निर्माण के अलावा Audi लगातार अपना marketing और agents का network फैला रही है। फिलहाल 13 ख़ास एजेंट हैं। 12 showroom चल रहे हैं। एक का इसी मार्च में उद्घाटन हुआ। इस साल के अंत तक 18 एजेंट हो जाएंगे। 2007 के शुरू में मुंबई में अपना marketing केंद्र खोला जो सारे भारत के लिए उत्तर दाई है। निर्माण के अलावा a8, q7 और r8 आयात की जा रही हैं। फरवरी 2011 में नई a8l लांच की गई। 2010 में 2.466 Audi गाड़ियां बनाई गईं। 810 audi a6, 1.224 audi a4 और 432 audi q5. अभी तक कुल 3.648 गाड़ियां बनाई जा चुकी हैं। Audi a6 2.8 fsi, 2.7 tdi और 3.0 tdi इंजन के साथ उपलब्ध है। audi q5 2.0 tfsi और 3.0 tdi इंजन के साथ उपलब्ध है। 2010 में चीन और हांगकांग में Audi ने बिक्री record बनाया। 227938 गाड़ियां ग्राहकों तक पहुँचाई गईं। यह 43,4 प्रतिशत बढ़ौतरी थी। मंहगी गाड़ियों में Audi की चीन के बाज़ार में 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 2010 में जर्मनी के बाद Audi के लिए चीन सबसे बड़ा बाज़ार था।

ਮਿਅੂਨਚਨ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਸਰਵਿਸ ਬੰਦ. ਮਿਅੂਨਚਨ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਸਰਵਿਸ ਬੰਦ ਹੋਣ ਨਾਲ ਸਾਰੇ ਪਾਸੇ ਹਨੇਰਾ ਛਾ ਗਿਆ. ਮਿਅੂਨਚਨ 11 ਫਰਬਰੀ (ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ) ਮਿਅੂਨਚਨ ਦੇ ਨੋਰਥ ਏਰੀਏ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਅੁਹਦੋ ਆਫਤ ਆ ਗਈ ਜਦੋ ਕਿਸੇ ਵਜਾ ਕਾਰਨ ਬਿਜਲੀ ਇੱਕ ਦੱਮ ਗੁੱਲ ਹੋ ਗਈ! ਬਿਜਲੀ ਨਾਲ ਚੱਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਟਰੇਨਾਂ ਥਾਂ ਤੇ ਹੀ ਖੜ ਗਈਆਂ! ਵੀਹ ਹਜਾਰ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਅਪਾਰਟਮੈਟਾਂ ਵਿੱਚ ਹਨੇਰਾ ਛਾ ਗਿਆ, ਅਪਾਰਟਮੈਟਾਂ ਦੀਆਂ ਲਿਫਟਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਵਿਅਕਤੀ ਫੱਸ ਗਏ. ਨਾ ਤਾਂ ਬਾਹਰ ਜਾਣ ਜੋਗੇ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਪਰ ਪਹੁੰਚ ਸਕੇ. ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਹਾ-ਹਾ ਕਾਰ ਮੱਚ ਗਈ! ਚੌਕਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਹਾਰਨ ਵੱਜਣ. ਹਰ ਇੱਕ ਨੂੰ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਕਾਹਲੀ ਕੰਮਾਂ ਕਾਰਾਂ ਤੇ ਜਾਣ ਦੀ! ਫਾਇਰ-ਵੇਅਰ ਅਤੇ ਪੁਲੀਸ ਦੇ ਲੱਗੇ ਹੂਟਰ ਵੱਜਣ, ਆਮ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਇੰਵੇ ਲੱਗੇ ਕਿ ਕਿਸੇ ਨੇ ਮਿਅੂਨਚਨ ਸਹਿਰ ਤੇ ਹੱਲਾ ਬੋਲ ਦਿੱਤਾ ਹੋਵੇ! ਜਿਥੇ ਬਿਜਲੀ ਜਾਣ ਨਾਲ ਕਈਆਂ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਕਾਰਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਹੋਇਆ, ਪਰ ਕੁਝ ਕੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਥੋੜਾ ਅਰਾਮ ਵੀ ਮਿਲਿਆ, ਜਿਵੇਂ ਸਿਗਰਟਾਂ ਦੇ ਸੂਟੇ ਖਿੱਚਣ ਨੂੰ ਅਤੇ ਗੱਲਾਂ ਮਾਰਦੇ ਆਮ ਹੀ ਦੇਖੇ ਗਏ! ਆਖਰ ਵੀਹ ਮਿੰਟ ਬਾਅਦ ਬਿਜਲੀ ਨੇ ਫਿਰ ਵੀਹ ਹਜਾਰ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਅਪਾਰਰਟਮੈਟਾਂ ਵਿੱਚ ਦਰਸ਼ਨ ਦਿੱਤੇ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਾਹਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਹ ਆਇਆ! ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਚੌਕਾਂ ਵਿੱਚ ਪੁਲੀਸ ਆਪਣੀ ਵਫਾਦਾਰੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾ ਰਹੀ ਸੀ ਕਿਓਂਕਿ ਕਾਫੀ ਸਾਰੇ ਚੌਕਾਂ ਵਿੱਚ ਅਜੇ ਵੀ ਲਾਈਟਾਂ ਬੰਦ ਸਨ!