शनिवार, 16 जनवरी 2010

मैट्रो स्टेशन में क्रूर डकैती

म्युनिक। एक 18 वर्षीय लड़का शुक्रवार 8 जनवरी की देर रात डिस्को में घूम कर नशे में धुत्त Aidenbachstraße मैट्रो स्टेशन में बेंच पर सो गया। सुबह पौने चार बजे कोई बीस तीस वर्ष के व्यक्ति ने वहां आकर बिना बात सो रहे लड़के पर हमला कर दिया और पर्स उसके हवाले करने को कहा। फिर उसने लड़के को कई घूँसे जड़ दिये और वहां से भाग गया। लड़के के मस्तिष्क में चोट आई, सर के पीछे घाव लगा, कई जगह पर अन्दर से खून बह गया और नील पड़ गये। निर्दोष लड़के ने स्टेशन से बाहर आकर किसी की मदद के द्वारा पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। उसे इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। पुलिस मैट्रो स्टेशन में लगे कैमरे के द्वारा लिये गये फोटो से उसे ढूँढने की कोशिश कर रही है। बवेरियन पुलिस विभाग ने उसे पकड़वाने के लिये पाँच सौ यूरो का इनाम घोषित किया है।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108311