शनिवार, 16 जनवरी 2010

मैट्रो स्टेशन में क्रूर डकैती

म्युनिक। एक 18 वर्षीय लड़का शुक्रवार 8 जनवरी की देर रात डिस्को में घूम कर नशे में धुत्त Aidenbachstraße मैट्रो स्टेशन में बेंच पर सो गया। सुबह पौने चार बजे कोई बीस तीस वर्ष के व्यक्ति ने वहां आकर बिना बात सो रहे लड़के पर हमला कर दिया और पर्स उसके हवाले करने को कहा। फिर उसने लड़के को कई घूँसे जड़ दिये और वहां से भाग गया। लड़के के मस्तिष्क में चोट आई, सर के पीछे घाव लगा, कई जगह पर अन्दर से खून बह गया और नील पड़ गये। निर्दोष लड़के ने स्टेशन से बाहर आकर किसी की मदद के द्वारा पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। उसे इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। पुलिस मैट्रो स्टेशन में लगे कैमरे के द्वारा लिये गये फोटो से उसे ढूँढने की कोशिश कर रही है। बवेरियन पुलिस विभाग ने उसे पकड़वाने के लिये पाँच सौ यूरो का इनाम घोषित किया है।
http://www.polizei.bayern.de/muenchen/news/presse/aktuell/index.html/108311

मंगलवार, 12 जनवरी 2010

लूटे हुये कार्ड से निकाले कई हज़ार यूरो

28 सितंबर 2009 की सुबह Dortmund में Hagener Straße पर स्थित एक सुपरमार्केट में जब वाल्कर में चल रही एक 84 वर्षीय बुढ़िया सामान खरीद रही थी कोई कोई उसका बटुआ और ATM कार्ड छीन ले गया। फिर उस अपराधी ने करीब साढे ग्यारह बजे उसी कार्ड के साथ ATM से कई हज़ार यूरो निकाल लिये। पुलिस ने उसके कुछ चित्र तैयार किये हैं, और उनकी मदद से उसे ढूँढने की कोशिश कर रही है। अपराधी ने उस समय Ajax Amsterdam नामक फुटबॉल क्लब की जरसी पहनी हुयी थी।
http://www.polizei-nrw.de/dortmund/start/article/20100107.html

शुक्रवार, 8 जनवरी 2010

नया साल आया मृत्यु लेकर

4 जनवरी को Hannover में Ihme दरिया के किनारे Ritter-Brüning-Straße पर बने एक पुल के नीचे कई लोगों ने कुछ अजीब से पैकेट देखे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों के द्वारा करीब से देखने से पता चला कि इनमें किसी मनुष्य शरीर के अंग थे। छानबीन से पता चला कि ये अंग Hannover निवासी एक 24 वर्षीय Monika P. के हैं। उसकी मां ने उसी दिन पुलिस थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। कुछ गवाहों के अनुसार वह 1 जनवरी को सुबह दो बजे एक नव वर्ष पार्टी में जश्न मना कर निकली थी। उसके बाद एक अन्य गवाह ने उसे दो जनवरी सुबह साढे नौ बजे के आस पास जीवित देखा था। इसके अलावा उसकी मृत्यु के अधिक सूत्र अभी मिल नहीं पाये हैं। पुलिस को नव वर्ष पार्टी के दौरान खींची उसकी एक फोटो मिल पायी है। और यह फोटो लगभग एक वर्ष पुरानी है।

http://www.presseportal.de/polizeipresse/pm/66841/1539615/
http://www.presseportal.de/polizeipresse/pm/66841/1539830/
http://www.presseportal.de/polizeipresse/pm/66841/1540131/
http://www.presseportal.de/polizeipresse/pm/66841/1540203/
http://www.presseportal.de/polizeipresse/pm/66841/1541011/

चाचे ने दिखाया भतीजी को चाकू

31 दिसंबर को उत्तर जर्मनी में Harrislee नामक जगह में एक 44 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 24 वर्षीय भतीजी की किसी बात पर अनबन हो गयी तो चाचा भतीजी को चाकू दिखा कर डराने लगा। भतीजी ने उसके मूँह पर चाँटा मार दिया। पुलिस एक महिला को ढूँढ रही है जो उस समय वहां उपस्थित थी ताकि वह स्थिति पर अधिक रौशनी डाल सके।
http://www.presseportal.de/polizeipresse/pm/6313/1541013/polizeidirektion_flensburg

मास्क पहन कर लूटा पंप को

7 जनवरी को शाम साढ़े चार बजे Minden के एक पैट्रोल पंप में मास्क पहने एक युवक आया और अकेले बैठे खजांची को पिस्तौल दिखा कर गुल्लक खोलने को धमकाने लगा। फिर वह सैंकड़ों यूरो हथिया पैदल वहां से भाग गया।
http://www.polizei-nrw.de/presseportal/behoerden/minden-luebbecke/article/meldung-100107-182516-16-333.html
http://www.presseportal.de/polizeipresse/pm/43553/1541032/

दिन भर की कमाई लूटी

7 जनवरी को शाम साढ़े पाँच बजे Minden-Lübbecke की एक दुकान पर कोई बीस वर्षीय दो लड़के आये और अकेली बैठी दुकानदार महिला से चाकू दिखाकर उसकी दिन भर की सैंकड़ों यूरो की कमाई हथिया ली और वहां से भाग गये।
http://www.polizei-nrw.de/presseportal/behoerden/minden-luebbecke/article/meldung-100107-184130-90-333.html
http://www.presseportal.de/polizeipresse/pm/43553/1541033/

पिस्तौल दिखा कर हथियाये पैसे

7 जनवरी को Castrop-Rauxel में एक 42 वर्षीय महिला बैंक से पैसे निकलवाकर अपनी कार से जा रही थी कि पीछे से एक गाड़ी ने ओवरटेक करके आगे गाड़ी रोक दी। उसकी पिछली सीट में से एक लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति ने निकलकर उस महिला को पिस्तौल दिखाकर पैसे मांगने शुरू कर दिये। पैसे हथिया कर वे Bochum की ओर भाग गये।
http://www.polizei-nrw.de/presseportal/behoerden/recklinghausen/article/meldung-100107-202115-75-841.html
http://www.presseportal.de/polizeipresse/pm/42900/1541067/

लड़की के साथ यौन दुर्व्यवहार

5 नवंबर को सुबह सवा सात बजे Bottrop के एक बस स्टैंड पर एक लड़की बैठी बस की प्रतीक्षा कर रही थी कि एक व्यक्ति उसके आकर उसके पीछे खड़ा हो गया। उसने एक हाथ से लड़की के मूँह और नाक बंद कर दिये और दूसरे हाथ से अपनी पतलून टटोलने लगा। जैसे ही पीड़ित लड़की ने कूद कर चिल्लाना शुरू किया वह वहां से भाग गया। उसके भागने की दिशा से लगता था कि उसे जगह का अच्छा ज्ञान है। पुलिस उसका फैंटम चित्र बना कर उसे खोज रही है।

http://www.polizei-nrw.de/presseportal/behoerden/recklinghausen/article/meldung-100107-125601-61-543.html