बुधवार, 2 दिसंबर 2009

कार्ल्सरूहे में दीपावली

Brief description of Diwali event organised by DIG Karlsruhe.

कार्ल्सरूहे में डीआईजी द्वारा सेंट पीटर और पॉल चर्च के हॉल में 24 अक्तूबर की शाम को दीपावली मनाई गई। कार्यक्रम में लगभग पौने दो सौ लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में उर्मिला देवी ने art of living पर व्याख्यान दिया, कुछ भजन, संस्कृत में कुछ श्लोक और स्तुतियां और कुछ शास्त्रीय संगीत आधारित गीत गाये। उनका साथ देने के लिये तबला और हरमोनियम वादक समेत तीन संगीतकार थे। वे जर्मनी में art of living की संस्थापकों में से एक हैं। इसके बाद दीपिका शर्मा नामक छात्रा ने दीपावली पर एक छोटा सा व्याख्यान दिया। इसके बाद 'लास्य प्रिय' नामक कार्ल्सरूहे के एक भारतीय शास्त्रीय नृत्य स्कूल के छात्र बच्चों ने भरतनाट्यम के कई प्रदर्शन किये। इसके बाद शाकाहारी भोजन परोसा गया।

 

 

कार्ल्सरूहे से कृष्णामूर्ति सुब्रामणि कहते हैं कि इस कार्यक्रम में भारतीयों से अधिक जर्मन लोग थे क्योंकि उन्हें भारतीय संगीत, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और भोजन अच्छा लगता है। वे हर वर्ष दीपावली की बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा करते हैं। वे कहते हैं कि यहां दीपावली कई वर्षों से मनायी जा रही है, पर होली की अपेक्षा यह काफ़ी औपचारिकता के साथ मनायी जाती है। हालांकि पिछले वर्षों में दीपावली कार्यक्रम के लिए किसी बॉलीवुड गायक को बुलाने का प्रचलन रहा है। इस बार वे उर्मिला देवी को आमंत्रित करते समय डर रहे कि यह अतिथियों को पसंद आयेगा या नहीं। पर लोगों ने उनके प्रदर्शन को बहुत पसंद किया।