रविवार, 27 सितंबर 2009

DJ Babla के टॉप टेन गाने

म्युनिक निवासी मनोज मल्होत्रा उर्फ़ डीजे बाबला करीब नौ सालों से विभन्न ओरिएंटल/बॉलीवुड पार्टी आयोजकों के साथ बतौर डीजे काम कर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड पार्टियों केवल मौज मस्ती से निकल कर एक व्यवसाय में बदलते हुए देखा है। भारतीय लोगों के बाद अब जर्मन लोग भी बॉलीवुड पार्टियो के मुख्य ग्राहक हो गए हैं, खास कर शाहरुख के गानों के। इस लिए पार्टी के पूरी तरह गर्म हो जाने के बाद शाहरुख के कुछ तेज़ गाने बजाना जैसे 'शावा शावा', 'दर्द-ए-डिस्को' और 'दीवानगी' (ओम शांति ओम) उन्होंने अपना नियम बना लिया है। पार्टी में और जान लाने के लिए वे ये गाने वीडियो के साथ लगाते हैं, जिससे लोग अपने चहेते हीरो को देख कर और भी जोश में आ जाते हैं। जर्मन लोगों के बाद पंजाबी लोगों का समुदाय सबसे बड़ा है जो पंजाबी या भांगड़ा आधारित गानों पर ही सबसे अधिक नाचते हैं। पिछले एक वर्ष में उनकी पार्टियों में 'Top 10 List' गानों की सूची इस प्रकार है।

  1. दर्द-ए-डिस्को (ओम शांति ओम) / शावा शावा (कभी खुशी कभी गम)

  2. दीवानगी (ओम शांति ओम)

  3. मौजां ही मौजां (Jab we met)

  4. मर जानी (बिल्लू बार्बर)

  5. हरे राम (भूल भुलइया)

  6. किया किया (पार्टनर)

  7. झूम बराबर झूम (झूम बराबर)

  8. क्रेज़ी किया रे (धूम-2)

  9. सिंग इज़ किंग (सिंग इज़ किंग)

  10. आलू चाट (आलू चाट)


आज कल लोकप्रिय हो रहे उनके 'Top 10' नए गानों की सूची निम्न प्रकार है।

  1. Twist (Love Aaj Kal)

  2. जी ले (Luck)

  3. ले ले मज़ा (Wanted)

  4. ढन टा ना (कमीने)

  5. जय हो (Slumdog Millionaire)

  6. आहूँ आहूँ (Love aaj Kal)

  7. दाँव लगा (आगे से राइट)

  8. Chigi Vigi (Blue)

  9. Wake up Sid (Sid)

  10. दिल इबादत (तुम मिले)


डीजे बाबला कहते हैं कि गाना 'जय हो' तो अब हर जर्मन डिस्को में बज रहा है। जर्मन लोग इस गाने के पीछे पागल हैं।
अक्टूबरफ़ेस्ट के मौके पर अपनी पसंदीदा पारंपरिक बायरिश पोशाक पहने मनोज मल्होत्रा उर्फ़ डीजे बाबला