सोमवार, 1 जून 2009

हैम्बर्ग में जर्मनी का सबसे खतरनाक अपराधी गिरफ़्तार

28 मई को शाम साढे छह बजे हैम्बर्ग शहर के Reeperbahn रेड लाइट इलाके में से Thomas WOLF नामक 56 वर्षीय खुंखार अपराधी को पकड़ लिया गया जो पिछले 9 सालों से फरार था। यह अपराधी मूलतः डुसलडोर्फ का निवासी माना जाता है। यह कई युरोपीय भाषाओं का जानकार है और समय समय पर दूसरा रुप धारन करके भागता रहा है। गत 8 सालों से यह आदमी डच बन कर फ़्रैंकफ़र्ट में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। जर्मन पुलिस इसे कई बैंक डाकों, फिरौती और धमकाने की घटनाओं मे शामिल मानती है। इसके सर पर 100,000€ का ईनाम रखा गया था।

सन् 2000 में इसने नकली बम दिखा के एक बैंक से 250,000€ लूटे। मार्च 2008 में इसने Wiesbaden शहर में एक बडे बैंक अधिकारी की बीवी को अगुआ कर के 18 लाख यूरो बटोरे। बार-बार नाम और भाषा बदल कर भागने वाला यह अपराधी अपराध जगत में "गिरगिट" के नाम से जाना जाता है। बटोरे गए पैसों में से करीब डेढ लाख यूरो एक होटल के कमरे और भागने के लिए उपयोग की एक गाड़ी में से मिल गए हैं। बाकी पैसों का अभी पता लगाया जा रहा है।

अभिषेक कुमार