शनिवार, 18 अप्रैल 2009

सिगरेट मना करने पर पिटाई

Aachen शहर में 17 अप्रैल रात साढे ग्यारह बजे Roermonder Straße पर जा रहे तीन लोगों ने एक व्यक्ति से सिगरेट के लिए पूछा। उसके मना करने उन्होने उसके मुँह में घूँसा जड़ दिया और फिर उसकी पिटाई करने लगे। उसके ज़मीन पर गिरने के बाद भी उसकी लातों और घूँसों से पिटाई करते रहे। वे उसका बटुआ छीनना चाहते थे पर पास से गुज़र रहे कुछ लोग मदद के लिए आ गए और अपराधियों का पीछा करने लगे। उन्होंने एक को पुलिस के आने तक पकड़ लिया। पर अन्य दो भाग गए। 24 वर्षीय घायल व्यक्ति ने मरहम पट्टी के लिए मना कर दिया। पुलिस को जांच से पता चला कि 29 वर्षीय पकड़ा गया व्यक्ति पहले से पुलिस रिकार्ड में है। पूछताछ चल रही है।