शुक्रवार, 10 अक्तूबर 2008

ट्रेन में फ़साद करने वाले ने आत्मसमर्पण किया

9 अक्तूबर, म्युनिक। पिछले रविवार U-Bahn में आक्रमण करने वाले 23 वर्षीय व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया।

5 अक्तूबर रात ग्यारह बजे वह व्यक्ति अक्तूबरफ़ेस्ट से U-Bahn में बैठकर वापस आ रहा था। U-Bahn में उसने सिगरेट पीनी आरंभ कर दी। कुछ यात्रियों ने उसे आपत्ती जताई जिनमें एक 43 वर्षीय कारीगर भी था। संयोग से वे दोनों Giselastraße पर उतरे और वहां उनमें भिड़ंत हो गई। लड़के के वृद्ध के चेहरे में थूक दिया और घूँसे मारकर पीटना शुरू कर दिया। वृद्ध व्यक्ति को फ़र्श पर गिराने के बाद उसने पैर के साथ उसके सर पर वार करने शुरू कर दिए। जब आसपास खड़े अन्य यात्रियों ने यह देखकर मदद करने का प्रयत्न किया तो वह भाग खड़ा हुआ। वृद्ध कारीगर को गंभीर चोटें आईं। उसके कन्धों और कूल्हों की हड्डियां टूट गई हैं और गहरा मस्तिष्काघात लगा है। वह अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने शासकीय अभियोक्ता से अनुमति लेकर U-Bahnhof में लगे वीडियों कैमरों द्वारा की रिकार्डिंग में से फ़ोटो निकालकर अपराधी की खोज करने का निर्णय लिया। सभी समाचार पत्रों में भागते हुए अपराधी के साफ़ चित्र छप गए। इससे घबराकर अपराधी ने आज अपने वकील को साथ लेकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने बाद में बताया कि वैसे वह अधिक शराब नहीं पीता लेकिन उस दिन उसने अक्तूबरफ़ेस्ट में पाँच छह लीटर बीयर पी ली थी।