मंगलवार, 22 जुलाई 2008

एक व्यक्ति ने किये तीन यौन हमले

26 जनवरी 2008 को Stockstadt के पास Hübnerwald नामक जंगल में करीब शाम चार बजे एक युवती जॉगिंग कर रही थी कि पीछे से एक सफ़ेद रंग के साइकल पर सवार एक व्यक्ति आया और युवती पर टूट पड़ा। उसने युवती को नीचे गिरा कर झाड़ियों में धकेल दिया और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार करने लगा। कुछ देर बाद वह अपने साइकल पर सवार होकर भाग गया। उसने अपने बाल बीच में से संतरी रंग से रंगे हुये थे। युवती के बताये हुये विवरण के अनुसार पुलिस ने उसका यह चित्र तैयार किया है (Phantombild, Facial composite)-

केवल दस दिन बाद 5 फरवरी 2008 को Bamberg के पास Zapfendorf और Unterleiterbach के बीच Main दरिया के किनारे सड़क पर एक लड़की सुबह साढ़े नौ बजे सैर कर रही थी। अचानक एक अजनबी ने झाड़ियों से निकलकर उस युवती को दबोच कर गिरा दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। लेकिन उसके बाल रंगे नहीं हुये थे। उसके बाल छोटे छोटे थे और थोड़ी सी दाढ़ी भी थी। उसने गहरे रंग की पेंट पहनी थी। युवती के ब्यान अनुसार वह लगभग 175 सेंटीमीटर ऊँचे कद वाला, पतला व्यक्ति था। उसकी आयु 40 और 45 वर्ष के बीच होगी और बाल काले थे। वह टूटी फ़ूटी जर्मन बोलता था, बोलने का लहज़ा पूर्वी या दक्षिणी युरोपीय था। उसने कोई चश्मा अथवा अन्य गहना आदि नहीं पहना था। यहां उसने Jack Wolfskin कंपनी की काली टोपी पहनी थी और उसके पास गहरे नीले रंग का साईकल था। पुलिस ने विवरण के अनुसार उसके टोपी के साथ और टोपी के बिना दो चित्र तैयार किये हैं।

10 फरवरी को दोपहर डेढ और सवा दो के बीच Kiedrich में Erbacher Wald के पास एक सैर कर रही 41 वर्षीय महिला पर भी एक व्यक्ति ने हमला बोल दिया। महिला के मुकाबला करने से वह उसे छोड़ कर भाग गया। महिला के बताये अनुसार यह चित्र तैयार किया गया है।

पुलिस ने इन तीनों घटनाओं से मिले सुरागों से DNA विश्लेषण से निष्कर्ष निकाला है कि तीनों घटनाओं के पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ है। उस तक पहुँचवाने पर 2000 यूरो का ईनाम घोषित किया गया है। बहुत छानबीन करने और सुराग मिलने के बावजूद उसका अभी तक पता नहीं चला है।