गुरुवार, 24 जनवरी 2008

Neubiberg में आमने सामने दुर्घटना

मंगलवार 22 जनवरी को शाम छह बजे एक 22 वर्षीय फ़ौजी अपनी Opel Astra से Neubiberg से छोटी सड़क के हाईवे A8 की ओर आ रहा था। जैसे ही वो हाईवे पर चढ़ने के लिए बायीं ओर मुड़ा, उसने सामने से आ रही Audi A8 को अनदेखा कर दिया और दोनों गाड़ियां बुरे तरीके से आमने सामने से टकरा गईं। Audi को क्रोशिया का एक 35 वर्षीय इंजीनियर चला रहा था जो Unterhaching की ओर से आ रहा था। उसने दुर्घटना से बचने के लिए दायीं गाड़ी मोड़नी चाही लेकिन सफ़ल नही हो सका। दोनों गाड़ियां बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगभग 24000 यूरो का नुक्सान बताया जा रहा है। फ़ौजी को गंभीर चोटें आई हैं और मस्तिष्काघात हुआ है और इंजीनियर को गले की हड्डियों में गंभीर मोचें आई हैं (whiplash)। दोनों को म्युनिक के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। हाईवे A8 दोनों तरफ़ करीब एक घंटे के लिए बंद रहा।
स्त्रोतः पुलिस सूत्र