बुधवार, 23 जनवरी 2008

म्युनिक के महानगरपालिका चुनाव 2008

अब म्युनिक के महानगरपालिका चुनाव 2008 (Kommunalwahl, Stadtratwahl) में ग्यारह पार्टियां हिस्सा लेंगी। निम्नलिखित सूची में अंतिम चार पार्टियाँ नई हैं जिन्हें चुनाव में हिस्सा लेने के लिए 21 जनवरी तक नागरिकों द्वारा 1000 हस्ताक्षर एकत्रित करने थे। अंतिम दो पार्टियां Rightextremist पार्टियां हैं जो अपनी संस्कृति और भाषा बचाने पर ज़ोर देती हैं।

  • SPD, http://www.spd-muenchen.de/

  • CSU, http://www.csu-portal.de/verband/muenchen

  • FDP, http://www.fdp-muenchen.de/

  • Grünen (ग्रीन पार्टी), http://www.gruene-muenchen-stadtrat.de/

  • Rosa liste, http://www.rosaliste.de/

  • ÖDP, http://oedp.de/

  • Freien Wählern München, http://freie-waehler-muenchen.de/

  • Bayernpartei, http://landesverband.bayernpartei.de/

  • Pro München, http://promuenchen.de/

  • Bürgerinitiative Ausländerstopp München, http://auslaenderstopp-muenchen.de/, 27 Listenkandidaten + 6 Ersatzkandidaten


Oberbürgermeister बनने के लिए छह उम्मीदवार हैं-

  1. SPD- Christian Ude

  2. CSU- Josef Schmid

  3. FDP- Michael Matter

  4. Grünnen- Hep Monatzeder

  5. ÖDP- Markus Hollemann

  6. Freien Wählern München- Michael Piazolo


Bayernpartei का बयान-
हम चाहते हैं कि म्युनिक बायरिश बना रहे। हालाँकि ये बायरन की राजधानी है, लेकिन यहाँ असली बायरन बोलने वाले लगभग नदारद हो गये हैं। या तो यहाँ दूसरे राजयों के लोग हैं या फिर विदेशी हैं। एक बार तो हमारे एक दोस्त के बेटे ने जब स्कूल में बायरिश लहज़े में बात की तो उसे डाक्टर के पास भेज दिया गया।

Pro München का बयान
Stefan Werner from http://promuenchen.de/
विदेशियों द्वारा अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हम इसके खिलाफ़ कारवाई करना चाहते हैं। ऐसा नहीं कि जर्मन लोग अपराध नहीं करते लेकिन विदेशियों का अनुपात कहीं अधिक है। हम विदेशियों से ये भी उम्मीद करते हैं कि वे इस देश में अपने खर्च पर रहें, न कि सरकार के खर्च पर।

म्युनिक शहर बहुत सारे नागरिकों के साथ बात कर रहा है कि अगर वे Oberbürgermeister जाएं तो वे क्या करेंगे। ढेर सारे बढ़िया वीडियो आप यहाँ देख सकते हैं।
http://www.muenchen.de/Rathaus/kommunalwahl/209733/videos.html