शुक्रवार, 15 जून 2007

wikipedia पुस्तक के रूप में

 इंटरनेट के चलते प्रिंट मीडिया की भूमिका कम भले ही हो गई हो लेकिन वह खत्म कभी नहीं हो सकती। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि जर्मनी की प्रसिद्ध विश्वकोश कंपनी ब्रॉकहाउस (http://www.brockhaus.de/) ने कुछ ही समय पहले अपने विश्वकोश का प्रिंट संस्करण बंद करके मुफ़्त ऑनलाइन उपलब्ध करवाने का फ़ैसला केवल वापस ही नहीं लिया बल्कि ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की तिथि भी स्थगित कर दी है।

एक दूसरा बड़ा उदाहरण है, सितंबर 2008 से विश्व का प्रसिद्ध मुक्त ऑनलाईन विश्वकोश विकिपीडिया (http://de.wikipedia.org/wiki/Wiki) के जर्मन संस्करण का एक पुस्तक के रूप में दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होना। इस तरह की पहल केवल जर्मन भाषा में ही की गई है जो विकिपीडिया में अंग्रेज़ी के बाद दूसरी सबसे बड़ी भाषा है। जर्मनी की प्रसिद्ध प्रकाशन कंपनी Bertelsmann का शब्दकोश विभाग (http://www.wissenmedia.de/) ये काम 'ग्नू मुक्त प्रलेखन अनुमति पत्र' (GNU Free Documentation License) के अंतर्गत कर रहा है। हालांकि Bertelsmann कंपनी खुद भी विश्वकोश के व्यवसाय में काफ़ी लंबे समय से है और अपने खुद के विश्वकोश पुस्तक के रूप में बाज़ार में बेच रही है, फिर उसे विकिपीडिया को बाज़ार में लाने की क्या ज़रूरत पड़ गई, इसमें उसे क्या फ़ायदा दिखा?

इस प्रश्नों के उत्तर ढूंढने के लिए बसेरा ने कंपनी की Verlagsleiterin, Dr. Beate Varnhorn के साथ खास बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि विकिपीडिया एक आम जनजीवन के अनुसार ढला हुआ विश्वकोश है जिसमें आम लोग लिखते हैं। और वे वही लिखते हैं जिसमें उन्हें अधिक रुची होती है, जबकि पारंपरिक विश्वकोश शिक्षा पर आधारित होता है। उदाहरण के लिए विकिपीडिया में इलेक्ट्रानिक्स, mp3 player, कैमरा, कंप्यूटर गेम्स, Carla Bruni-Sarkozy, फ़्लैट स्क्रीन टीवी आदि के बारे में लिखा जाता है जबकि पारंपरिक विश्वकोश में आप इन चीज़ों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं पाएंगे। इसलिए हमें लगता है कि ये पुस्तक हमारे अभी तक बिक रहे विश्वकोश से बिल्कुल अलग होगी। इससे हम एक नए तरह की ग्राहक श्रेणी तक पहुंच सकेंगे। इस श्रेणी में मुख्य तौर पर युवा लोग होंगे। विकिपीडिया के लिए भी ये महत्वपूर्ण है क्योंकि इस विकिपीडिया उन लोगों को भी उपलब्ध होगा जो नियमित इंटरनेट नहीं देख पाते या जो कंप्यूटर नहीं जानते। इस तरह लिखित विकिपीडिया हमारे पारंपरिक विश्वकोश का प्रतिद्वंधि नहीं बल्कि पूरक होगा। हम विकिपीडिया के साथ मिलकर तकनीकी काम कर रहे हैं, और दिनभर देखते हैं कि लोग किन किन शब्दों की खोज करते हैं। हमें यह सब देख कर बहुत मज़ा आता है। ये पुस्तक ऑनलाइन विकिपीडिया की 1:1 कॉपी नहीं होगी, बल्कि ऑनलाईन संस्करण में 50,000 सबसे अधिक खोजे गए शब्दों पर आधारित होगी। ये पुस्तक एक शब्दकोश (Lexicon) के रूप में हर वर्ष नए संस्करण में प्रकाशित होगी। इस पुस्तक का मूल्य €19.95 होगा। बसेरा के ये पूछने पर कि विकिपीडिया में लिखने वाले लोगों को तो कोई धन मिलता नहीं, फिर आप क्यों इस बने बनाए विश्वकोश से धन कमाने पर तुले हैं, Dr. Varnhorn ने कहा कि हम हर बेची गई पुस्तक में से एक यूरो विकिपीडिया (Wikimedia Deutschland e.V.) की वित्तीय मदद के लिए देंगे।

डीवीडी के रूप में तो विकिपीडिया पहले ही मिल रहा है, केवल एक यूरो में। यह डीवीडी कंपनी zeno (http://www.zeno.org/) द्वारा प्रकाशित है।

अतः इसमें कोई शक नहीं कि प्रिंट प्रिंट है, उसका कोई सानी नहीं।

शुक्रवार, 8 जून 2007

हाथ से बनाई हुई मोमबत्तियां

हालांकि आजकल मोमबत्तियां अधिकतर मशीनों से बनती हैं, फिर भी कुछ लोग है जो हाथ से मोमबत्तियां बनाने का मध्ययुगीन व्यवसाय अभी भी कर रहे हैं। ये कंपनी हाथ से बनाई और रंगी हुई करीब ढाई लाख मोमबत्तियां हर साल शहर के गिरजाघरों को बेचते हैं।
http://www.wachszieherei.de/